रामगढ़ चौक: खैरी के युवक का दिनदहाड़े पचना रोड से अपहरण,घंटे भर में पुलिस ने किया बरामद,प्रेमप्रसंग में अपहरण की बात आ रही सामने
तेतरहाट थाना स्थित खैरी के एक युवक का शुक्रवार 1 बजे कबैया थाना क्षेत्र स्थित पचना रोड से दिनदहाड़े अपहरण होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि पचना रोड बाजार से एक युवक को करीब दस की संख्या में पहुंचे लोगों ने पहले बेरहमी से पीटा और जबरन अपने साथ ले गए।जानकारी पुलिस को मिलते ही वे हरकत में आ गए और छापेमारी कर बरामद किया।मामला प्रेम प्रसंग है