मोहनलालगंज: एसडीएम आवास तक बदहाल सड़क और गंदे पानी से राहगीर परेशान
मोहनलालगंज नगर पंचायत में एसडीएम आवास तक जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी-जाम नालियों का गंदा पानी बहने से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश में जलभराव से हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसी मार्ग से एसडीएम पवन पटेल समेत कई अधिकारी रोजाना गुजरते हैं।