सोहागपुर: ग्राम पामली में अज्ञात कारणों से दो घरों में भीषण आग, गृहस्थी का सामान और एक बछड़ा जिंदा जला
सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम पामली में मंगलवार शाम 4 बजे के लगभग अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई। जिसमें दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में एक मवेशी का बछड़ा भी जीवित जल गया, जिससे पीड़ित परिवारों को जान-माल दोनों की भारी क्षति उठानी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग की चपेट में यशवंत शर्मा एवं विमलेश केवट के मकान आए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप