भरथना: बकेवर हाइवे पर हादसे में बाइक सवार राजमित्री की हुई मौत
औरैया-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर चंद्रपुरा सोवरन सिंह कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दयानंद (48) पुत्र नाथूराम निवासी पिलखर, थाना इकदिल की हाईवे डिवाइडर की लोहे की रेलिंग में फंसने से गर्दन कट गई और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजमिस्त्री का कार्यशील करते थे।