बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में भीषण गर्मी के बीच इंसानियत ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिसाल
"श्री बंशीधर नगर में भीषण गर्मी के बीच इंसानियत ट्रस्ट ने मानवता की मिसाल पेश की है। सोमवार को नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रस्ट के युवाओं ने करीब 200 गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन के पैकेट और शीतल जल का वितरण किया। इस सेवा कार्य से जरूरतमंदों को राहत मिली और उनके चेहरे खिल उठे। ट्रस्ट अध्यक्ष उज्जवल विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन आगे भी समाज