गाजियाबाद में बीजेपी के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर की गई। अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी सिर्फ एक समाज नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों का अपमान है।