सोनबरसा: सोनबरसा प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाया गया, जगह-जगह पुलिस बल तैनात
सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बकरीद पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों एवं मस्जिदों में पहुंचकर विशेष नमाज अदा की तथा देश एवं समाज में अमन चैन की दुआ मांगी है।