बेरमो: जारंगडीह में 15 दिन से बिजली संकट, बाजार बंद कर कोयला ट्रांसपोर्ट रोका
Bermo, Bokaro | Jun 18, 2026 बेरमो प्रखंड अंतर्गत जारंगडीह क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से जारी बिजली संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को रिवर साइड, बारह नंबर कॉलोनी, मुख्य बाजार और परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों व व्यवसायियों ने विरोध में जारंगडीह मुख्य बाजार पूरी तरह बंद करा दिया।समय लगभग दो बजे प्रदर्शनकारियों ने खुली खदान से हो रही कोयला ट्रांसपोर्टिंग भी रोक दी।