औरैया: ग्राम जैतापुर में छत से गिरकर आठ वर्षीय बालिका घायल, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चिचौली किया रेफर
कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतापुर में गुरुवार की सुबह छत पर खेल रही आठ वर्षीय बालिका अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल 50 शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए चिचौली रेफर कर दिया। राधिका (8) पुत्री प्रांजुल मिश्रा निवासी जैतापुर सुबह अपने घर की छत पर खेल रही थी। इस