गुना कैंट थाना के दो खंबा बाईपास पर गाड़ी सुधारने की गुमटी में यात्री बस में टक्कर मार दी। 20 अक्टूबर को सामने आई जानकारी में फरियादी राजू जाटव निवासी बिलोनिया चक दे कहा, बीते रोज गुना से शिवपुरी जा रही बस ने गुमटी में टक्कर मारी समान और गुमटी टूटकर नष्ट हो गई। बस मालिक ने ठीक कराने आश्वासन दिया था, इसलिए शिकायत नहीं की। अब रिपोर्ट की है, पुलिस जांच जारी है।