क्षेत्र के उप-जिला अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी भोपालगढ़ को ज्ञापन सौंपकर तुरंत डॉक्टर लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में केवल एक डॉक्टर के भरोसे पूरे क्षेत्र के 600 से 700 मरीजों का उपचार हो रहा है, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।