हसनपुर: वंदे भारत से अब हसनपुर से हाजीपुर की 4-5 घंटे की दूरी सिर्फ 1 घंटा 55 मिनट में, जानिए किराया और अन्य जानकारी
समस्तीपुर जिले के हसनपुर क्षेत्र वासियों की वंदे भारत ट्रेन की मांग अब पूरी हो गई है। पहले हसनपुर से हाजीपुर की दूरी तय करने में 4-5 घंटे लगते थे, जो अब घटकर सिर्फ 1 घंटा 55 मिनट हो गया है। कुल 151 किमी की यह यात्रा अब तेज और आरामदायक हो गई है। वंदे भारत ट्रेन से हाजीपुर जाने के लिए चेयर कार का किराया ₹650 है, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए ₹1180 देना होगा।