गरौठा: गुरसराय में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
गुरसराय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा द्वारा आयोजित 12 ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन मेले के अंतर्गत सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। ज्योतिर्लिंग झांकी, महाआरती और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। रामजी सुंदरकांड कमेटी के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा, वहीं बाल हनुमान झांकी आकर्षण का केंद्र रही।