सूरजपुर: सूरजपुर में कृष्णा ड्रेसेस कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
सूरजपुर जिला मुख्यालय के महेंद्रगढ़ रोड स्थित कृष्णा ड्रेसेस कपड़ा दुकान में बुधवार रात करीब 10 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते दुकान के ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार व लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने।