पन्ना: गरीबों पर बिजली का 'करंट': सरकारी योजना के तहत मिले सिंगल बत्ती कनेक्शन पर थमाए मनमाने बिल, बैंक खाते भी किए होल्ड।
Panna, Panna | Jul 7, 2026 पन्ना के कठई गांव में गरीब ग्रामीणों पर बिजली विभाग की बड़ी तानाशाही सामने आई है। योजना के तहत मिले एक बत्ती कनेक्शन पर पिछले 3 साल से मनमाने, भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। हद तो तब हो गई जब बिल न भरने पर ग्रामीणों के बैंक खाते ही फ्रीज कर दिए गए! परेशान ग्रामीणों ने आज कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।