शाहपुरा: गढ़ा बाजार में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जबलपुर श्री हनुमान जी एवं मालवा मंदिर समिति, गढ़ा बाजार के तत्वावधान में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों और व्यापारियों ने शिरकत की।