सीतामऊ: ग्राम तीतरोद में चंदन तस्करों का आतंक, खेत से चार पेड़ काटकर ले गए बदमाश
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम तीतरोद में चंदन तस्करों ने किसान सुरेंद्र सिंह के खेत से चार चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए। 24 जून सुबह 7 बजे किसान को घटना की जानकारी मिली, सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लगातार हो रही चंदन चोरी की घटनाओं से किसानों में भय और नाराजगी है,