बड़ौदा: बड़ौदा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष भूषण ने खराब फसलों का अवलोकन किया, मुआवजे का दिलाया भरोसा
Badoda, Sheopur | Oct 30, 2025 श्योपुर। जिलेभर में बीते दिनो हुई तेज बारिश के कारण बर्बाद हुई धान की फसल का अवलोकन करने गुरूवार को दोपहर 03 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण पहुंच गये जिन्होंने खेतो में आडी पड़ी फसलो को देखा और सम्बंधित अधिकारियों को कॉल कर सर्वे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बडौदा तहसीलदार, आरआई और पटवारियों को मौके पर गम्भीरता से सर्वे कार्य पूर्ण करने की बात कही।