जगदीशपुर: सीटीएस में सुबह 7 बजे होगी बकरीद की नमाज, शांति समिति की बैठक में बनी सहमति
नाथनगर थाना परिसर में रविवार को करीब चार बजे आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अभय शंकर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सीटीएस कर्णगढ़ मैदान में बकरीद की नमाज सुबह सात बजे अदा की जाएगी।