कानपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत द्वारा मीडिया संवाद कार्यक्रम किया गया आयोजित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत के द्वारा बेनाझाबर स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।ये कार्यक्रम प्रचार विभाग के द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर जी ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा विषय पर मीडियाकर्मियों से संवाद किया।