सोहागपुर: रेलवे लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो गायें घायल, अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान ने किया उपचार
शहडोल शुक्रवार को लगभग 2:30 बजे अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो गाय घायल हो गई जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों को दी सूचना लगते ही संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुई गाय का उपचार कर संस्थान में शिफ्ट किया है।