एटा: गांव केल्ठा के समीप रोडवेज बस ने देवरानी-जेठानी को कुचला, देवरानी की मौके पर मौत, जेठानी ने मेडिकल में तोड़ा दम
एटा में बुधवार तड़के सुबह शौच के लिए जा रही देवरानी-जेठानी को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरी ने एटा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।यह घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव केल्ठा के समीप बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई। मृतकों की पहचान कमला देवी (लगभग 50 वर्ष,