जालौन नगर की सब्जी मंडी और गल्ला मंडी में व्यापारियों ने हरी मटर खरीद केंद्र को लेकर दिन मंगलवार समय 3:50 मिनट पर संयुक्त रूप से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मंडी में बोली लगाने की बात कही है। व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए 10 सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है। हरी मटर के व्यापारी इकबाल मंसूरी, सलीम, नसीम, उवैश, मुकेश इत्यादि ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है।