रायगढ़: रायगढ़ में 3266 क्विंटल अवैध धान जब्त, मार्केट में कीमत ₹1 करोड़ से ज्यादा, चेक पोस्ट पर तीन शिफ्ट में लगी ड्यूटी
आपको बता दे कि रायगढ़ जिले में चेकिंग के दौरान अवैध धान के 30 मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने अभी तक कुल 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 1 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है।