भभुआ: सदर अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, भाई ने ससुराल वालों पर लापरवाही का लगाया आरोप
Bhabua, Kaimur | Feb 3, 2026 भभुआ सदर अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई। आज मंगलवार को 10:30 बजे पहुंचे मृतका के भाई मोहनिया थाना क्षेत्र के नशेज गांव निवासी इम्तियाज अंसारी ने बताया कि मृतका की पहचान चैनपुर वार्ड तीन निवासी ओवैयस अंसारी की पत्नी जाहिदा खातून बताई जाती है। जो चार दिन पहले मायके आई हुई थी जो इसका प्रसव होने वाला था। आज सदर में मौत हो गई है।