बीना: बीना में श्री हनुमान प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया, स्टेशन रोड स्थित मंदिरों में उमड़ी भीड़
Bina, Sagar | Apr 2, 2026 आज गुरुवार को चैत्र मास की पूर्णिमा पर अंजनी पुत्र भगवान श्री हनुमान का पावन प्रकट उत्सव मनाया जा रहा है। और सुबह से ही बड़ी संख्य में भक्त भगवान श्री हनुमान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। स्टेशन रोड स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर समेत नई बस्ती, रेलवे स्टेशन और ग्राम गुलौआ सहित आस-पास के सभी हनुमान मंदिरों को फूलों, झंडों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है।