गोला: कुआनो नदी पार करने की कोशिश युवक को पड़ी भारी, 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने प्रवीण गोस्वामी का शव बरामद किया
उरुवा थाना क्षेत्र के कुरावल गांव स्थित कुआनो नदी में डूबे 24 वर्षीय प्रवीण गोस्वामी उर्फ गोलू का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद सोमवार शाम एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। इंद्रपार खुर्द निवासी प्रवीण रविवार को अपने साथियों के साथ छठ घाट पर नहाने गया था। नहाने के दौरान उसने नदी पार करने का प्रयास किया और गहरे पानी में डूब गया।