जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड के सरसौनी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में अचानक लगभग रात के 2 से 3 बजे एक दुकान में लगी आग
बताया जा रहा सरसौनी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में ललन ततमा पिता महेश्वर दास की दुकान में अचानक आग लग गई। आग में लगभग 130000 के समान जलने के अनुमान है।ललन ततमा दर्जी का कार्य करते थे और जो दुकान में आग लगी उस दुकान में सिलने के लिए ग्राहक के कपड़े भी रखें हुए थे ।