छिबरामऊ विकासखंड क्षेत्र के मधई नगला गांव में गांव के बाहर लगी डीपी ख़राब हो गई जिससे 27 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई जिसको लेकर ग्रामीणों ने आज विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। गुरुवार की दोपहर 2:10 पर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई।