झालरापाटन: रामगंज मंडी में एक फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध हालात में हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शुरू की जांच
झालावाड़ के सीमावर्ती रामगंज मंडी में एक फाइनेंस कर्मी की संबंधित परिस्थितियों में मौत हो गई पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले में जांच शुरू की है। मध्य प्रदेश के खेड़ी गांव का रहने वाले विक्रम कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसके साथी उसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल लेकर आए थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत कर दिया।