झालरापाटन: सुनेल तिराहे पर सड़क हादसे में युवक की मौत, वह 5 दिन पहले जन्मी बेटी से मिलने ससुराल जा रहा था
झालरापाटन के सुनेल तिराहे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने रविवार सुबह 11 बजे बताया कि बाढ़िया गोवर्धनपुरा निवासी बलराम पत्नी और 5 दिन पहले जन्मी बेटी से मिलने खैरासी गांव जा रहा था। सुनेल तिराहे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।