धार: भोपाल में केएफ रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित हुए धार कोतवाली थाना प्रभारी समीर पाटीदार, डीजी ने सौंपा प्रमाण-पत्र
Dhar, Dhar | Nov 29, 2024 धार में पदस्थ कोतवाली थाना प्रभारी समीर पाटीदार को केएफ रुस्तमजी पुरस्कार वर्ष-2021 के तहत पुरस्कृत किया गया। मंच पर डीजी सुधीर कुमार सक्सेना, एडीजी राकेश गुप्ता, एडीजी रुचिवर्धन मिश्रा भी मौजूद थे। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा केएफ रूस्तमजी पुरस्कार में कुल तीन श्रेणियों में 55 अधिकारियों को शामिल किया था।