मंडला: किला वार्ड के व्यास नारायण मंदिर में पूजन के बाद उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा का समापन
Mandla, Mandla | Mar 29, 2026 नर्मदा नगरी मंडला में आयोजित उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा का समापन रविवार को अभिषेक, पूजन और भंडारे के साथ संपन्न हुआ। शनिवार से परिक्रमा में निकले श्रद्धालुओं ने रविवार सुबह 5 बजे से ही तट परिवर्तन कर लिया। अपने अपने समूह के साथ रविवार को शाम 6 बजे तक किला वार्ड के व्यास नारायण मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद परिक्रमा का समापन किया।