सावर: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 10 फीट ऊपर उछला, वायरल वीडियो मसूदा क्षेत्र का निकला, एक की मौत
Sawar, Ajmer | May 23, 2026 बोलेरो ने रॉन्ग साइड आकर बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।एक की मौत हो गई,दूसरा गंभीर घायल है। हादसे में युवक 10 फीट ऊपर तक उछल गया।ड्राइवर बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया।ये वीडियो मसूदा क्षेत्र का निकला,हादसा शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे हुआ।शनिवार को दोपहर 2 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।