जैतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 11 बजे रामनगरिया के पास डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। चालक को नींद की झपकी आने से वाहन गलत साइड चला गया। हादसे में चालक रमाकांत गांव नया बेला केबिन में फंस गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाल सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया। यहां से सैफई रेफर किया गया।