पत्थलगांव: गुतूरमा में तेज रफ्तार कार चारदीवारी से टकराई, चार सवार बाल-बाल बचे
राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सीतापुर थाना क्षेत्र के गुतुरमा के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चारदीवारी से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार कोतबा के गोलियागढ़ में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर उदयपुर लौट रह