धमतरी: अर्जुनी थाना के बाजू झाड़ियों में लगी भीषण आग, विभिन्न मामलों में जप्त वाहन जलकर हुआ राख
मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना के बाजू करीब 5 एकड़ का खाली मैदान है। जहाँ बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई थी। जिसमें अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगा। वहीं कोतवाली थाना द्वारा विभिन्न मामलों में जप्त वाहन जो कबाड़ हो चुके थे, उसे मैदान के एक हिस्से में रखा गया था। आग की चपेट में आने से कबाड़ हो चुके अधिकांश वाहन ने जल कर राख हो गई।