पूर्णिया पूर्व: जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्णिया में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर किया जा रहा जागरूक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार के दिशा निर्देश के आलोक में स्वीप कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्रीमती साहिला के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा सभी स्तरों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।