रीठी: 3 माह से फरार पशु तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, रीठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Rithi, Katni | Jun 7, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को रीठी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दरअसल, लगभग तीन माह पूर्व रीठी थाना क्षेत्र में एक ट्रक में 31 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था।