महासमुंद: जिले में शासकीय हाई स्कूल लाफिन खुर्द में पुरस्कार वितरण व विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
शासकीय हाई स्कूल लाफिन खुर्द में पुरस्कार वितरण व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य नामदेव साहू, संतोष कुमार साहू, द्रुतकुमार थे। इस अवसर पर 10वीं के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव सुनाए। 9वीं के विद्यार्थियों द्वारा विविध मनोरंजक खेल गतिविधियां कराई गई। सभी को पेन व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।