महासमुंद: ग्राम भिलाईदादर बांध के पास कोमाखान पुलिस ने शराब बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कोमाखान पुलिस ने शराब बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भिलाईदादर बांध के पास पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर भिलाईदादर निवासी बिसरू ओगरे (59) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 4 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त किया है