महासमुंद: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में डिप्टी कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा ने जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों से उनकी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु निर्देश दिए। जन चौपाल में आज 35 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर पैकरा सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी मौजूद रहे।