बड़हरिया: सुंदरी गांव में आग लगने से 13 घर जलकर हुई राख ग्रामीण व अग्निशमन की मदद से आग पर पाया गया काबू
Barharia, Siwan | Apr 17, 2024 बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव में भीषण आग लगने से 13 घर जलकर राख हो गई है। जिसमे एक गाय आधा दर्जन बकरी, गेहूं, चावल, कपड़ा, साइकिल , नगद रुपये, अनाज समेत कुल 30 लाख रुपये की संपत्ति जल का राख हो गई है। वहीं अग्निशमन वाहन व ग्रामीणो के मदद से आग पर काबू पाया गया।