बड़हरिया: बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न गांव में शिव रथ को कराया गया नगर भ्रमण
Barharia, Siwan | Apr 15, 2024 बड़हरिया प्रखंड के यमुनागढ़ स्थित शिव मंदिर में चल रहे श्रीराम कथा सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को शिवरथ को नगर भ्रमण कराया गया। शिवरथ महायज्ञमंडप से गाजे बाजे के साथ यमुनागढ़ देवी मंदिर, बड़हरिया पोखरा स्थित शिव मंदिर, थाना चौक, जामो चौक, होते हुए रामजानकी मठ बड़हरिया, कोइरीगांवा बथान, करबला होते हुए रथ पुनः शिव मंदिर पहुंचा।