दुमका जिला के रामगढ़ थाना के भाल सुमर गांव में कल सोमवार की शाम दो किशोर के बीच तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ गई की आवेश में आकर एक किशोर ने दूसरे किशोर पर चाकू से वार कर दिया। घटना के वक्त घायल किशोर की मां घर पर नहीं थी। सूचना मिलते ही वह घर पहुंची और घायल किशोर को इलाज के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ पहुंची जहां प्राथमिक उपचार के बाद pjmch लाया।