सूरजपुर: ग्राम हराटिकरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
शनिवार रात करीब 8 बजे सूरजपुर जिले के ग्राम हर्राटिकरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके खेल प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना की। प्रतियोगिता में भाग ले रही दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।