चरखारी: चरखारी के बम्हौरी कलां गांव कि एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते खाया सल्फास, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के बम्हौरी कलां गांव निवासी बंदना पत्नी नारायण ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास नामक जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने महिला का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रिफर कर दिया है।