समस्तीपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी शामिल हुए
समस्तीपुर में गुरुवार को 15 अगस्त से एक दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत बजते रहे। तिरंगा यात्रा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।