समस्तीपुर: जिला परिषद सदस्य ने परिवार संग दिया धरना, योजनाओं में मनमानी का आरोप, कहा- दलित होने से बैठक में अपमानित किया
समस्तीपुर में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 42 की जिला परिषद सदस्य अनिता कुमारी को 4 सालों में मात्र तीन योजनाएं दी गई। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि वह दलित हैं, इसलिए उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। बैठक में भी अपमानित किया जाता है। जिससे नाराज होकर गुरुवार से वह जिला परिषद कार्यालय के सामने वो परिवार के साथ धरना पर बैठ गई।