दनियावां: मसनंदपुर गांव के खलिहान में लगी आग, खलिहान में रखी गेहूं की फसल जलकर राख
Daniawan, Patna | Apr 10, 2026 मसनंदपुर गांव के खलिहान में आग लग गई है। आग लगने से खलिहान में कई ढेर में रखे गेहूं के फसल में आग लगने से जलकर राख हो गया है। तेज पछुआ पवन के कारण आग बुझाने में काफी मुश्किल हुआ है। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर तो काबू पाया है।लेकिन कई देर में अलग-अलग रखें गेहूं के फसल जलकर राख हो गए हैं। लगातार इलाके में हो रही अगलगी की घटना से किसानों में दहशत व्याप्त है।